Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:59 PM

विश्व स्ट्रोक दिवस पर लकवा का इलाज,निदान पर जागरूकताअभियान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला में विश्व लकवा दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया,जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए स्टेशन चौक,मुहर्रम चौक,सोवा बाबू चौक , हॉस्पिटल रोड,द्वारदेवी चौक बड़ी मस्जिद रोड में जागरूकता अभियान शिविर लगाया गया,जिसमें यह बताया गया कि लकवा एक लाइलाज बीमारी नहीं है,बल्कि समय पर इसके लक्षण को पहचान लिया जाए तो इलाज संभव है। स्थानीय लोग इस जागरूकताअभियान के माध्यम से लाभान्वित हुए।इस जागरूकताअभियान का संचालक,पटना सेआए,मेंडाज न्यूरो एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के स्टाफ ने संवाददाता को बताया कि अगर मरीज को गोल्डन हॉर्स केअंदर नजदीकी अस्पताल या स्टॉक केंद्र पहुंचाया जाए तो इसके आवश्यक मस्तिष्क कोशिकाओं के स्थाई रूप से क्षतिग्रस्त होने वाली मृत्यु या आजीवन विक्लांगता से बचाया जा सकता है।आम लोगों में स्ट्रोक की प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन के साथ बेतिया पहुंचे। मेडाज हॉस्पिटल के स्टाफ ने जागरूकता वाहन को अस्पताल के डायरेक्टर, राजीव कंसलटेंट न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर,डी जेआजाद ने विश्व स्टॉक दिवस पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,ऐसे कई हजार जागरुकता वाहन राज्य के विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर लोगों को स्ट्रोक के कारण,इसके लक्षण,इसका इलाज और इससे बचाव के उपाय के बारे में जागरूक कर रहे हैं।अस्पताल के प्रशिक्षित स्टाफ ने लोगों को यह भी बताया कि मेडाज हॉस्पिटल न्यूरो ट्रामा से जुड़ी तमाम बीमारियों के इलाज में राज्य के उत्कृष्ट संस्थानों में से एक है।अस्पताल में स्ट्रोक से संबंधितआकस्मिक घटना, इलाज को लेकर विशेष चिकित्सकों को अत्याधुनिक उपकरणों से इलाज किया जाता है।इस स्टॉक से बचने के लिए धूम्रपान से बचाव,ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगरऔर हाई कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण कर इसे रोका जा सकता है।इस जागरूकताअभियान रथ के कर्मी, पंपलेटऔर बेहद सरलऑडियो वीडियो कंटेंट के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं।सहयोगी के रूप में,मोहम्मद महताब हुसैन के साथ इसके अन्य सहयोगी की उपस्थिति सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap