Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:23 AM
अपराध / Dec 10, 2023

अनियंत्रित स्कार्पियो ने मैट्रिक की छात्रा को मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मृत्यु।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के इमलीचौक के नजदीक एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने गाहिरी हाई स्कूल के मैट्रिक की छात्रा को कुचल दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पहचान,नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के शिव साह टोला निवासी, जोगिंदर साह की14 वर्ष पुत्री, निशा कुमारी के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजन को सौंप दिया।पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी, श्याम किशोर प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि मामले में मृतक छात्रा के परिजनों का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई हेतु भेज दिया जाएगा।

जीएमसीएच में मृतक निशा के भाई,दिनेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उसकी बहन,मां अंजू देवी के साथ इलाज कराने बेतिया आई हुई थी,तभी अचानक को शाम के समय ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी,जैसे ही ऑटो इमली चौक के नजदीक पहुंची तो अंजू देवी उल्टी करने लगी। मां के संभालने के दौरान निशा का संतुलन बिगड़ गया,जिससे वह ऑटो से नीचे गिर गई,तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसको कुचल कर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप, जांच में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap