राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी खेल का आयोजन सम्पन्न।
ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।
राज्य स्तरीय विद्यालय हाॅकी खेल प्रतियोगिता अंडर-14, 17 एवं 19 बालक का तीन दिवसीय आयोजन का आज समापन हुआ। तीनों वर्ग में बिजेता एवं उप बिजेता को मेडल एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। अपर समाहत्र्ता, आपदा अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी अमीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दिनेश कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। खिलाड़ियों एवं बिजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। अपर समाहत्र्ता, आपदा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में भाग लेना ही बड़ी बात है। खेल में कोई नही हारता है। बिजेता एवं उप बिजेता की पदवी दी जाती है। सत्यप्रिय कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि और भी और निरंतर अभ्यास करें, जिससे की खेल में अविप्रखरता आयेगी। अनुमंडल पदाधिकारी और जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने भी अपने संबोधन में बिजेता एवं उप बिजेता टीमों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।