सुन्नी दावते इस्लामी का सुन्नी इस्तेमा 26 को।
देश भर के इस्लामी विद्वान आएंगे
वसीम अकरम
जयपुर, राजस्थान।
सुन्नी दावते इस्लामी का एक दिवसीय सुन्नी इज्तेमा 26 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे से रात 11बजे तक वादी-ए-हुसैन कर्बला मैदान जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश भर के इस्लामी विद्वान शामिल होंगे। मुफ्ती अहले सुन्नत शहर जयपुर के मुफ्ती अब्दुस्सत्तार सा. की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सुन्नी दावते इस्लामी के अध्यक्ष मौलाना हाफिज व कारी मोहम्मद शाकिर अली नूरी, जमीअतुल अशरफिया मुबारकपुर के मुफ्ती निजामुद्दीन, हाश्मया हाई स्कूल मुंबई के प्रिंसिपल कारी रिजवान, सुन्नी दावत-ए-इस्लामी मालेगांव के मौलाना सय्यद अमीनुल कादरी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सूरत से मोहम्मद अमीन रिजवी, बासनी से अल्लाह बख्श, अजमेर से मोइनुद्दीन रिजवी, मुंबई से मोहम्मद रिजवान खान, फैयाज अहमद रिजवी एवं सलीम अकबरी अतिथि होंगे।
कार्यक्रम आयोजक मौलाना सैयद कादरी एवं हाजी हसीन अहमद ने बताया कि सम्मेलन में पुरुष व महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था होगी। वहीं हाजी हामिद बैग ने कहा कि इज्तेमा की तैयारियां जोर-जोर से जारी है और इसमें बड़ी संख्या में देश-प्रदेश के इस्लामी स्कॉलर शिरकत करेंगे। अल हिरा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर नासीरुद्दीन शेख ने बताया कि इज्तेमा को लेकर तंजीम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।