Tranding
Sat, 30 May 2026 01:56 PM

देश में अमन चैन कायम रहने की कामना के साथ मनाया गया दीप से दीप जलाओ कार्यक्रम।

"हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई ने जलाये सदभावना के दीप"

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज प्रत्येक वर्ष की भांति दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर सभी धर्मो के अनुयायियों द्वारा दीप से दीप जलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक उत्तर प्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित ने दीप से दीप जलाओ कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रत्येक वर्ष सनातन पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए यह दीप जलाने का कार्यक्रम किया जाता है, डा. दीक्षित ने कहा कि हमको दीपावली के पर्व से सीखना होगा कि कैसे छोटा सा दीपक अंधेरे को रोशनी में बदल देता है। कार्यक्रम के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने देश में अमन चैन कायम रहने की कामना की और दीप से दीप जलाए। डॉ दीक्षित ने कहा कि हमको एकता रूपी दीपक अपने दिलों में जलाकर आतंकी ताकतों द्वारा बनाए गए मायावी अंधियारे को रोशनी में बदलना होगा, और ऐसी ताकतों को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लेना है, कार्यक्रम में राष्ट्रीय रंगों से सजे तिरंगे घड़ों पर सभी धर्मों के लोगों ने दीप जलाये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद सिंह, ब्रजेन्द्र स्वरूप मिश्रा, पादरी सतेन्द्र श्रीवास्तव, एडवोकेट इमरान कमल इमरान हसन, स० रौनक सिंह, सुशील द्विवेदी, सन्तोष पाण्डेय, हर्षित बाजपेयी, हरगोविन्द दीक्षित, कुक्कू चन्देल, मदन मोहन तिवारी, आलोक पाण्डेय, बिन्नू रावत, अमित मिश्रा, मनोज निगम, जवाहर शर्मा, ओ.पी सिंह, रवीन्द्र सिंह चन्देल, दिनेश महाराज, अनूप भाटिया, बउआ केसरवानी, के.के. सिंह अयोद्धा नाथ मिश्रा, कुनाल सिंह, संजीव निगम, रजनी सेंगर, निश्चल झा, शानू बुन्देला, अन्ना द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, सीपू सिंह, गायत्री कश्यप, अभिषेक बाजपेयी, करन सिंह, स० करमजीत सिंह, जीतू सिंह रोहित सिंह, मयूर त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap