Tranding
Sat, 30 May 2026 06:55 PM

पत्रकार के मातृशोक पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया शोक सभा का आयोजन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।जिले के बाराचट्टी के पत्रकार अमित कुमार सिंह के माता शिवपति देवी (89 वर्ष)की मौत हो जाने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ बाराचट्टी के सदस्यों ने शुक्रवार को शोकसभा की।इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान पत्रकार विनोद विरोधी,सुजीत कुमार वर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह, गणेश गुप्ता, राहुल नयन आदि मौजूद रहे।पत्रकारों के साथ साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिज्ञों ,पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भी शोक व्यक्त किया।शोक व्यक्त करने वालो में जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव, उपप्रमुख सोनावली यादव, मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा, राजद प्रखंड अध्यक्ष के डी यादव, हम नेता व मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, विनोद मांझी ,दीपक कुमार सिंह,सरपंच विजय पासवान, विनोद पासवान सहित अनेक लोग शामिल थे।विदित हो कि पत्रकार अमित की मां की मौत गुरुवार को हो गई थी।जो पिछले कई दिनों से बीमार थी।जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को देर शाम में उनके पैतृक आवास बीबीपेसरा स्थित गुलसकरी नदी के तट पर कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap