Tranding
Sun, 01 Mar 2026 02:11 AM
राजनीति / Nov 06, 2023

बलराम यादव ने निर्दलीय के रूप में किया नामांकन।

श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्व समाज आया साथ।

श्रीमाधोपुर, जयपुर, राजस्थान।

श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से खटकड के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने नामांकन पत्र निर्दलीय के रूप में भर दिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे। इससे पूर्व बलराम यादव ने क्षेत्र में एक बड़ा आयोजन कर जनता से सलाह मशवरा किया। जिस पर सर्व समाज के लोगों ने उन्हें निर्दलीय के रूप में ताल ठोकने का आग्रह किया। साथ ही उपस्थित जनता बोली कि वह हर स्तर पर बलराम यादव के साथ है तथा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही परिवारवाद की परंपरा को समाप्त करना है। उपस्थित लोगों ने बलराम यादव को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र से भारी मतों से विजयश्री दिलवाकर बलराम यादव को विधानसभा पहुंचाएंगे।

  उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बलराम यादव श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी जाता रहे थे। वह स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश के नेताओं तथा आलाकमान तक अपने पक्ष में पुरजोर वकालत करते रहे, किंतु अंतिम क्षणों में बलराम यादव का नाम सूची में नहीं आकर वर्तमान विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दे दिया। जिसके खिलाफ क्षेत्र की जनता लामबंद हुई तथा उन्होंने भारी विरोध प्रदर्शन कर पारिवारिक परंपरा एवं बुजुर्ग प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ मैदान में आ गए। क्षेत्रीय जनता का कहना था कि वर्तमान विधायक कार्य करने में असमर्थ है तथा उनके साथ उम्र का भी तकाजा है।वहीं मौजूदा विधायक सार्वजनिक मंच से पूर्व में ऐलान कर चुके थे कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे तथा किसी युवा को मौका देंगे, किंतु मौजूदा विधायक अपने वचन से हट गए तथा उनकी कथनी और करनी में भारी अंतर नजर आया। जिसका क्षेत्रीय जनता ने विरोध जताया। बलराम यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें हर स्तर पर सहयोग देने एवं भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap