Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:13 PM
खेल / Nov 07, 2023

आत्म सरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं के मनोबल संवर्धन में सहायक।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

ज्वाला देवी विद्या मंदिर पीजी कॉलेज कानपुर में आज दिनांक 7 नवंबर 2023 को महाविदयालय की प्राचार्या प्रोफेसर गीता अस्थाना के निर्देशन में एन० एस० एस० विंग्स व शारीरिक शिक्षा विभाग तथा सोटोकन स्कूल कराटे के संयुक्त तत्वाधान से दुद्वि दिवसीय बालिका आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।एन० एस० एस० की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अर्चना चौधरी ने आत्म सुरक्षा के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोफेसर नीलिमा चौधरी ने प्रशिक्षण दाताओं का स्वागत किया आत्म सुरक्षा विशेषज्ञ विजय कुमार के निर्देशन में अन्य प्रशिक्षकों ने छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया महाविद्यालय की प्रोफेसर पूनम मिश्रा ने बताया कि यह कार्यशाला दिनांक 7 व 8 नवंबर तक के लिए संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से छात्राएं आत्म सुरक्षा के गुर सीखेंगे इस अवसर पर महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं डॉ पूनम देवी, डॉ वर्षा तथा डॉ स्मृति शर्मा उपस्थिति रहीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap