Tranding
Sat, 30 May 2026 04:30 PM

तकनीकी खराबी के कारण 4 साल पूर्व लगे ट्रांसफार्मर आज तक नहीं हुआ चालू, किसानों में असंतोष।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

विद्युत विभाग की कथित अकर्मण्यता के कारण चार साल पूर्व लगाए गए ट्रांसफार्मर से अब तक किसानों को विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है जिससे किसानों में असंतोष व्याप्त हैं। मामला जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियांं पंचायत अंतर्गत तिलैया कला गांव का हैं, जहां बीते 4 साल पूर्व विद्युत विभाग द्वारा दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे ताकि किसानों की खेती के लिए सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जा सके। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण आज तक ना तो इसे ठीक किया जा सका है और ना ही इसे बदला जा सका हैं। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत भी की गई हैं, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग सकी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि विभागीय अधिकारी इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिए तो आंदोलनात्मक रूख अख्तियार किया जाएगा। गौरतलब है कि सूबे में सुशासन की सरकार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन अधिकारियों की कथित अनदेखी व अकर्मण्यता के कारण गांव में विद्युत आपूर्ति अधर में लटका है और किसान प्राकृतिक आपदा के शिकार बने हैं।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap