चार दिवसीय , 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ , संगीत एवम प्रवचन का भव्य आयोजन।
चार दिवसीय , 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ , संगीत एवम प्रवचन का भव्य आयोजन , 6 नवंबर
से, 9 नवंबर 23 तक।
स्थान= राधिका मैरेज हाल,त्रिमुहानी, बिल्थरा रोड,
मार्ग दर्शक= अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार,(उत्तराखंड)गायत्री शक्तिपीठ ।
रिपोर्ट _ धनंजय शर्मा बिल्थरा रोड
बिल्थरारोड(बलिया)
उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड,कस्बे में ,राष्ट्र में जन जन की पारिवारिक सुख समृद्धि अभिवर्धन एवम मानव मात्र के समस्त कष्टों के निवारण हेतु , शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा घोषित शक्तिकरण वर्ष 2023=24 में ,गायत्री परिवार शाखा बिल्थरा रोड द्वारा भव्य आयोजन,त्रिमुहानी निकट राधिका मैरेज हाल में होने जा रहा है इस आयोजन में 24 कुण्ड होगें, यह कार्य क्रम दिनांक छः नवंबर 20323 से नौ नवंबर 2023 तक चलेगा । कार्यक्रम की शुरुआत, छः नवंबर 2023 को, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कलश शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा ,कलश यात्रा एवम यज्ञ में शामिल सभी भाई बहनों को भारतीय वेशभूषा ( महिलाएं पीली साड़ी में तथा पुरुषों को धोती ,कुर्ता में उपस्थित रहना है ) सायं 5: 30 से 8:30 बजे तक संगीत एवम प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा, वहीं 7नवंबर 2023 को देवाह्वन व गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम,शाम को संगीत एवम प्रवचन , 8नवंबर 2023को गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा शाम को संगीत ,प्रवचन एवम दीप महायज्ञ, 9नवंबर 2023 को गायत्री महायज्ञ के साथ दीक्षा, पूर्णाहुति सत्कार्य,तथा अभिनंदन एवम विदाई संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है, दीप यज्ञ में सभी श्रद्धालु भतों को अपने अपने घर से दो या पांच दीपक , अगरबत्ती थाली में लेकर आना आवश्यक है इस आयोजन में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि सपरिवार,इष्ट मित्रों सहित पधार कर पुण्य लाभ के भागी बनें।
इस कार्यक्रम के सहयोगी ,मोहन जी,अरविंद कुमार गुप्त, डाक्टर श्रीराम जी,मार्कण्डेय जी,सुरेश पटेलजी (पत्रकार दैनिक जागरण)अभिनय जी तथा समस्त प्रज्ञा मण्डल,महिला मंडल,युवा मंडल एवम समस्त नगरवासीगण होगें।