Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:10 PM
धार्मिक / Nov 01, 2023

करवा चौथ पर अमर सुहाग की प्रार्थना।

- करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत, घर-मंदिर में हुई पूजा, सुहागिनों में रहा उत्साह

- व्रती ने चलनी की ओट से देखा चांद, पति परमेश्वर का लिया आशीर्वाद

ऋचा पांडेय,

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

करवा चौथ को परंपरागत ढंग से मना। सुहागिनों ने व्रत रख पूजन-अर्चन किया। पौराणिक कथा सुनकर महिलाएं ने रात में चंद्रमा के उदित होने पर अर्घ्य दिया। गणेश गौरी शिव- शिवा और कार्तिकेय का पूजन करने के उपरांत चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी के ओट से चांद व पति का देखकर आशीष मांगा। चलनी की ओट से चांद देखकर अमर सुहाग की प्रार्थना की। 

 चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी पर महिलाओं में भरपूर उत्साह रहा। सुबह से निर्जल व्रत रखा। दिन भर पर्व की महत्ता से संबंधित पौराणिक कथा सुनती रही। शाम को चंद्रमा के उदय होने वा पूजन-अर्चन किया। पति के लिए लंबी उम्र के साथ परिवार में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य रक्षा की कामना किया। 

शहर के मंदिरों में पूजन का सिलसिला देर शाम चलता रहा। दीप जलाकर पूजन किया।। व्रत के महिलाओं ने घरों की साफ- सफाई कर नैवेहा चावल के आटे का करवा तैयार किया था। लोकाचार के अनुसार अलग-अलग संख्या में करवा बनाया गया। कुछ स्थानों पर करवा बनाने के बाद सिंघोरा व लठ पकड़कर आंगन में परिक्रमा भी हुई। महिलाओं ने चंद्र दर्शन के पश्चात पति के साथ घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। 

--------------  


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap