Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:25 PM

2 नवंबर को सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र का होगा वितरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला में जिले की सफल शिक्षकअभ्यर्थियों का काउंसलिंग और प्रशिक्षण उपरांत नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम महाराजा स्टेडियम बेतिया में किया जाएगा,इसकी सारी तैयारी जोरो पर चल रही है।जिले में करीब 4500 से अधिक प्राथमिक,माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है,इसके लिए शिक्षा विभाग,जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी की जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी,रजनीकांत प्रवीण,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना,योगेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि महाराजा स्टेडियम पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया, उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी,पश्चिम चंपारण दिनेश कुमार राय शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap