Tranding
Sat, 18 Apr 2026 05:45 PM

दुर्घटना का जोन बना बेतिया मोतिहारी का NH 727...

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया मोतिहारी का NH 727 दुर्घटना जोन बन गया है, यहां प्रति सप्ताह कोई ना कोई भीषण दुर्घटना होता ही रहता है,इसी क्रम में,बेतिया मोतिहारी मुख्य पथ NH 727 के सुहानी कॉम्प्लेक्स के सामने जवकटिया चौक के पास एक कार,बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी।टक्कर इतना भीषण थी कि कार का बोनट और शिशा खून के धब्बों से रंग गया।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, अभय कुमार को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया,साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।दुर्घटना में मृत बाइक चालक की पहचान,परसा बहुअरवा निवासी, लोकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है,जो बेतिया से लौटकर अपने घर जा रहे थे।जवकटिया के पास मोतिहारी कीओर से आ रही कार में आमने सामने टक्कर हो गयी।घटना के तुरंत बाद भारी भीड़ जुट गयी,लोग सड़क जाम करने के फिराक में थे,परंतु तत्काल पुलिस इंस्पेक्टर ने स्थिति नियंत्रित कर ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हल्का चौकीदार के जिम्मे लगा दिया।दूसरी ओर एक घटना मछली लोक के पास हुई, जिसमे गछुली टोला का एक युवक इम्तियाज की मौत हो गयी।उसका दो साथी बुरी तरह घायल हो गए,जिसमे हैदर का इलाज मोतिहारी में जारी हैं।

Karunakar Ram Tripathi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap