Tranding
Wed, 22 Apr 2026 06:29 AM
धार्मिक / Sep 19, 2023

क़ुरआन-ए-पाक पर ईमान लाना हर शख़्स पर लाज़िम है - मौलाना तफज्जुल हुसैन

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ग्यारह दिवसीय ‘महफिल-ए-मिलादुन्नबी’ के दूसरे दिन अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद हुमायूंपुर उत्तरी में मौलाना तफज्जुल हुसैन रजवी ने कहा कि अल्लाह ने अपनी जात के बाद हर खूबी और कमाल का जामे पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को बनाया। अल्लाह ने पैग़ंबरे इस्लाम पर क़ुरआन-ए-पाक नाज़िल फ़रमाया। कुरआन-ए-पाक पैग़ंबरे इस्लाम का अज़ीम मोज़ज़ा है। क़ुरआन-ए-पाक में हर चीज़ का इल्म है। क़ुरआन-ए-पाक इब्तिदा-ए-इस्लाम से आज तक वैसा ही है जैसा नाज़िल हुआ था और हमेशा वैसा ही रहेगा। क़ुरआन-ए-पाक पर ईमान लाना हर शख़्स पर लाज़िम है। अब न कोई पैग़ंबर पैदा होने वाला है और न कोई किताब आने वाली है। जो इसके खिलाफ अक़ीदा रखे वह मुसलमान नहीं।

उन्होंने कहा कि पैग़ंबरे इस्लाम ने जहां सबके साथ सही इंसाफ करना, यतीमों, गरीबों, मजलूमों, बेसहारों की मदद, पड़ोसियों के साथ नेक बर्ताव करना सिखाया वहीं चोरी, फरेब, बेइमानी, झूठ, लालच, नफ़रत जैसी बुराइयों से दूर रहने की हिदायत दी।

अंत में सलातो सलाम पढ़कर अमनो अमान की दुआ मांगी गई। महफ़िल में हाफिज अजीम अहमद नूरी, मो. सिद्दीक, मो. शाहरुख, मो. हुसैन, तनवीर अहमद, मो. आरिफ, मुहर्रम अली, हम्माद रजा, साहिल रजा, मो. आज़म, मो. कैफ़, हाफ़िज़ मो. आरिफ, बरकत हुसैन, हामिद रजा, मो. इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।

-----------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap