Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:09 PM
धार्मिक / Jul 30, 2023

मोहर्रम का पर्व,ड्रोन कैमरा की निगरानी में,चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुस्लिम समुदाय का वर्ष का पहला महीना,माहेमोहर्रम में मोहर्रम का पर्व बड़ी शांतिप्रिय माहौल में हर्षउल्लास के साथ, प्रशासन की ड्रोन कैमरा की निगरानी में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच हर्षउल्लास के साथ संपन्न हो गया।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगअपने हिंदूभाइयों के साथ मिलकर, कर्तव्य दिखाकरआपसी मेल मिलाप से शांतिपूर्वक इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी क्षेत्र से भी किसीअप्रिय घटना की सूचना नहीं मिल सकी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी चौकसी बरती जा रही थी,सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। प्राप्त सूचना के अनुसार,शहरी क्षेत्र में कुल 18 लोगों ने मोहर्रम के अखाड़ा के लिए लाइसेंस लिया था,पूरे जिले में 450 लोगों को मोहर्रम का अखाड़ा निकालने हेतु लाइसेंस निर्गत किया गया था जो लिए थे वह खुद अखाड़ा के निगरानी कर रहे थे।शहर के सभी स्थानों पर बड़े-बड़े हरे रंग का झंडा,युवकों के हाथ में तलवार,लाठी,सर पर हरे रंग की पट्टी बांधे हुए नजर आए। बहुत सारे युवकों नेअपने मोहल्ले के चौक पर हीअपनों के बीच विभिन्न प्रकार के लाठी,तलवार,गतकापुडी का कर्तव्य दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे,साथ ही मोहल्ले के लोग भी देख कर अपनेआपको गौरवान्वित हो रहे थे। बच्चों के हाथों में भी छोटी-छोटी लाठी, तलवार,सर पर हरी रंग की पट्टीआकर्षण का केंद्र बना हुआ था।सभी चौक चौराहों पर मेडिकल रिलीफ कैंप,पानी पियाओ की व्यवस्था,विभिन्न प्रकार की दुकाने सजी हुई थी, यहां बड़े,बूढ़े,जवान,नन्हे मुन्ने बच्चेअपने पिता के साथ विभिन्न प्रकार के सामान खरीद रहे थे,सभी चौक चौराहों पर मेला जैसा नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरे की निगरानी में चप्पे चप्पे की सूचना मिल रही थी,इसके अलावा पुलिस की बहुत ही चाक-चौबंद व्यवस्था से किसी भीअसामाजिक तत्वों का चंगुल तक नहीं हिला,जिसके कारण कोई भीअप्रिय घटना नहीं घटी। मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से हर्षउल्लास के साथ समाप्त होने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap