Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:03 PM
धार्मिक / Jul 29, 2023

ताजिया जुलूस निकालने में दो समुदायों में हुई झड़प।

एक दर्जन से अधिक घायल, एक दारोगा घायल।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के डुमरिया प्रखंड के बलिया गांव में मुहर्रम का ताजिया भंगिया नोनिसोत से डुमरिया जा रहा था।ताजिया जैसे ही बलिया गांव में पहुंचा वैसे ही शिव मंदिर के पास जोर-जोर से नारे लगाने लगे और कुछ लोगों ने मना किया कि मंदिर के पास नारा नहीं लगाओ।इसी बात पर दोनों समुदायों में पथरबाजी होने लगा। जुलुस में चल रहे पुलिस अवर निरीक्षक फूलन सिंह को सर फट गया और पंद्रह लोग घायल हो गए है। चिकित्या पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज कराया गया। एक को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया गया है। पंद्रह घायल लोगों को पुलिस थाना लेकर गई है।

स्थिति सामान्य है। पुलिस बल पूरे क्षेत्र में तैनात है। ताजिया का जुलुश इसलमापुर, भंगिया, नोनिसोत, टेकरा कला से डुमरिया मस्जिद तक जाता है। सभी जुलुस एक जगह पहुंचने के बाद मंझौली बाजार पार कर पुलिस बल के साथ जनप्रतिनिधि भी एक साथ जुलुस का मिलान कराते है और ताजिया और अखाडा देखने दूर दूर से लोग आते है। इस अवसर पर ग्रामीण इलाकों में मेला भी लगता है। मंझौली बाजार में मेला का आयोजन होता हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap