Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:51 AM

जिला रेड क्रॉस द्वाराअग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया गया विचरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेतिया के द्वारा मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के तमकुहा ग्राम के छह अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया जिसमें नगीना बैठा बजरी बैठा मनोज बैठा धनंजय बैठा अशोक बैठा व संजय बैठा के बीच रेड क्रॉस भवन में त्रिपाल हाइजीन की इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। सचिव डॉ.जगमोहन कुमार,प्रबंध समिति सदस्य,सैयद शकीलअहमद,सत्येन्द्र शरण, आजीवन सदस्य,रेमी पीटर हेनरी, अनुज कुमार,स्वयंसेवक,राम कुमार,कर्मी,अजय राउत व मधुरेन्द्र कुमार चौबे ने कहा कि अग्नि पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए रेड क्रॉस सदैव तत्पर है। अभी अगलगी का सीजन चल रहा है,जहाॅं से भी सूचना और आवेदन प्राप्त हो रहा है,वहाॅं रेड क्रॉस सदस्यों के माध्यम से उपलब्ध राहत सामग्री दी जा रही है। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले अग्नि पीड़ित परिवारों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
168

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap