Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:49 PM
अपराध / Jun 19, 2023

स्टैंड फैन में करंट आने से एक युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर में एक युवक की करंट लगने से मौत हुई है,उसकी पहचान नगर के कालीस्थान निवासी शंकर दास के पुत्र,संजीत कुमार दास,उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। संवाददाता को पता चला है कि युवक अपनी दुकान पर गया था,वहां पर गर्मी ज्यादा होने के कारण स्टैंड फैन लगाने लगा,इसी दौरान फैन में करंट आ गया,युवक रेलवे ढाला के पास नंदनी लाइटहाउस नाम की दुकान है,उस में हादसा हुआ है,हादसे के बाद ग्राहक जब दुकान में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिला। युवक के शरीर के पास पंखा गिरा हुआ था। ग्राहक ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी,बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक में दिखाया गया,जहां से उसे रेफर कर दिया गया, परिजन उसे लेकर गोरखपुर चले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी स्थिति चिंताजनक होने पर पडरौना के एक निजी क्लीनिक में दिखाया गया,वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap