Tranding
Sat, 30 May 2026 07:55 AM

भीषण गर्मी में विधुत की अत्यधिक कटौती से आमजनमानस परेशान, छोटे बच्चे रात में ठीक से सो नही पाते।

विद्युत विभाग कर रहा मनमानी।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में विद्युत की दुर्व्यवस्था से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

इस भीषण गर्मी में दिन में भी विधुत कटौती और रात में भी जबरदस्त विद्युत कटौती की जा रही हैं।

जिनके घरों पर जेनरेटर या सोलर की व्यवस्था हैं उन्हें तो उतना फर्क नही पड़ता परन्तु जिनके घर पर सिर्फ और सिर्फ विधुत की व्यवस्था हैं वे दिन भर काम करने के बाद जब रात में आराम करने जाते हैं तब बिजली गायब हो जाती हैं और 4 से 5 घण्टे बाद आती हैं। कभी कभी तो पूरी रात गायब हो जाती है।

बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नही हो पाती।

ट्विटर के माध्यम से इंडिया ख़बर के सहायक सम्पादक करुणाकर राम त्रिपाठी ने इस विषय पर शिकायत किया था तो आश्वासन मिला था कि जल्द ही समाधान हो जायेगा परन्तु अभी भी वही हालत हैं।

नगरपंचायत परतावल में ही बीजेपी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह का भी आवास हैं इसके बावजूद भी बिजली की ऐसी दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा हैं।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap