Tranding
Sat, 30 May 2026 10:14 AM

सामाजिक संस्थाएं सीख लें पुष्पांजलि सेवा समिति से।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विगत कई वर्षों से जरूरतमंद, गरीबों को दैनिक वस्तुओं को हर माह प्रदान कर रही, पुष्पांजलि सेवा समिति के संरक्षक विकास जायसवाल एवं अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने नव वर्ष और सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए अपने प्रिय परमट वासियो को गृह उपयोगी वस्तुओं के साथ ही सभी माता-बहनों को नव वर्ष के उपलक्ष में गर्म शाल उढाकर सम्मानित भी किया।

नव वर्ष में सभी माताओ-बहनों एवं संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं देने के उपरांत संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक श्री विकास जायसवाल जी ने कहा की इन मां बहनों के चरणों में मेरी श्रद्धा निछावर है, मेरा जन्म इस परमट क्षेत्र में हुआ और मैं अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद भी हमेशा परमट वासियो के दिल में रहना चाहता हूं, इसीलिए मैं हमेशा आप सबके बीच में उपस्थित रहने की कोशिश करता हूं।

भाव विभोर होकर संस्था की सभी महिलाओं ने जिनकी उम्र 80-90 वर्ष से भी ऊपर होगी, उन्होंने राम मंदिर बनने के उपलक्ष में विकास जायसवाल जी का रामनामी वस्त्र पहना कर सम्मान किया और अपने दोनों हाथों से भरपूर आशीर्वाद दिया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी , प्रमुख कार्यकारी गोपाल त्रिवेदी, एडवोकेट रमाकांत मिश्रा, राजेश गुप्ता, गोपाल त्रिपाठी, एवं नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap