Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:34 AM

जीटी रोड को सिक्स लेन बनाने के दौरान लिंक पथ को बंद किए जाने की योजना पर स्थानीय नागरिकों ने जताया असंतोष..

एन.एच.2 के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी फरियाद

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार ।

जीटी रोड को सिक्स लेन बनाए जाने के दौरान जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत शोभ बाजार के निकट गुलसकरी नदी से निकलने वाले लिंक रोड को बंद किए जाने की योजना पर स्थानीय लोगों ने असंतोष जताया है।इसी के मद्देनजर एन.एच.2 निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद सिंह एवं कंसलटेंट सुनील सिंह आज आम नागरिकों से रूबरू होकर जन समस्याओं से अवगत हुए तथा लिंक पथ में केंद्र सरकार की परियोजना से अवगत कराया। किंतु स्थानीय नागरिकों ने इस पर कड़ा एतराज जताया। विदित हो कि जीटी रोड पर डोभी-बाराचट्टी के बीच गुलसकरी नदी के निकट से उत्तर दिशा की ओर सघन आबादी वाले गांव की बहुलता है तथा छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन इसी लिंक रोड से हैं। जीटी रोड को सिक्स लेन बनाये जाने के दौरान उक्त लिंक पथ अवरुद्घ हो जा रहा है।परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद सिंह का कहना है कि जीटी रोड के दक्षिण दिशा से होकर गुलसकरी नदी पर बने पुल के नीचे से पहुंच पथ बनाए जाने की योजना हैं। इस योजना पर स्थानीय ग्रामीणों का बड़ा ऐतराज हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह लिंक सड़क कलऊआ गांव से निकलकर लाडू-डेमा होते हुए बोधगया तक को जोड़ती है तथा बहुसंख्यक आबादी को कवर करती है।वहीं दक्षिण दिशा से लिंक पथ बनाए जाने पर आम नागरिकों को भारी फजीहत उठानी होगी तथा लंबा सफर तय करना होगा जो काफी सुविधाजनक होगा। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि किसी भी परिस्थिति में इस लिंक पथ को उत्तर दिशा से ही जोड़ा जाए।ताकि आम नागरिकों को सहूलियत हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap