Tranding
Wed, 22 Apr 2026 04:24 AM
धार्मिक / Jul 28, 2023

आज देखिए लाइन की ताजिया और शाही जुलूस।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शुक्रवार नौवीं मुहर्रम की रात में मियां बाज़ार स्थित इमामबाड़ा इस्टेट से मियां साहब की अगुवाई में शाही जुलूस निकलेगा। रात में ही लाइन की ताजियों का जुलूस आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें देश-विदेश की मस्जिदों व दरगाहों का मॉडल ताजिया के रूप में देखने को मिलेगा। शुक्रवार शाम को ही छोटी-बड़ी ताजिया इमाम चौकों पर रख दी जाएगी। हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व शोह-दाए-कर्बला के इसाले सवाब के लिए घरों, मस्जिदों व इमाम चौकों पर फातिहा ख्वानी होगी। शर्बत, खिचड़ा व मलीदा पर फातिहा पढ़कर अकीदतमंदों में बांटा जाएगा। शहर के विभिन्न इमाम चौकों से जुलूस भी निकलेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap