Tranding
Sat, 30 May 2026 03:48 PM

भटकी हुई नाबालिक लड़की के साथ दो दरिंदों ने किया रेप दोनों हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

छपरा जिला से एक नाबालिग लड़की जिसका उम्र 16 साल है,भटक कर बेतिया बस स्टैंड पहुंची,वहां से वहां से उसको जोगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक कथित बाबा, सुनील कुमार ने उसे घर पहुंचने का झांसा देकरअपने गांव ले गया,जहां बाबा ने पहले चार-पांच दिन तक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, इसके बाद उसने लड़की को अपने ही गांव के दिनेश कुमार को सौंप दिया,दिनेश ने भी लड़की को चार-पांच दिन तक रखा,उसके साथ दुष्कर्म किया,बाद में दोनोंआरोपी पीड़िता को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामला को गंभीरता को देखते हुए, sdpo2 राजनीसकांत प्रियदर्शी और महिला थाना प्र प्रभारी,सुधा कुमारी मौके पर पहुंचे,पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच भेजा गया,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकांत प्रियदरशी ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है,उसके परिजन से संपर्क किया जा रहा है,बच्ची अपना घर जाना चाहती है,जिले में इस घटना को लेकर मानवता शर्मसार हुई,साथ ही जिले की बदनामी हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap