Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:56 PM

मतदान में भागीदारी को लेकर जीविका दीदियों ने निकाला कैंडल मार्च।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी       

गया, बिहार।

 गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के बीबीपेसरा गांव में आज देर शाम जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कैंडल मार्च निकाला। समूह की सामुदायिक उत्प्रेरक पूनम कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने बताई की सशक्त मतदाता सशक्त अभियान के तहत मतदान महापर्व में सहभागी होने के लिए जीविका समूह की महिलाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने 'सबसे पहले मतदान, फिर जलपान' , 'वोट हमारा है अधिकार, इसे कभी ना करो बेकार' जैसे स्लोगन के साथ मार्च निकाला । इन्होंने बताए कि यहां आगामी 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। मार्च का नेतृत्व करने वालों में समूह की रिंकू कुमारी ,प्रमिला देवी, रेणु देवी, किरण देवी, कांति देवी, आभा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
44

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap