Tranding
Wed, 22 Apr 2026 01:00 AM
धार्मिक / Jul 16, 2023

मुफ्ती-ए-शहर ने नेक काम करने की अपील की।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि हज़रत सैयदना इमाम हुसैन ने मैदाने कर्बला में अपनी और अपने भूखे प्यासे बच्चों, साथियों की कुर्बानी पेश करके दुनिया को यही पैग़ाम दिया है कि यजीद जैसे बातिल के सामने कभी झुकना नहीं। उन्होंने अवाम से अपील की है कि माहे मुहर्रम में मस्जिद व घरों में इबादत करें। रोजा रखें। कुरआन-ए-पाक की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। फातिहा ख्वानी करें। हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की याद में खूब इसाले सवाब करें। गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। उनकी जरूरत पूरी करें। पानी पिलाएं। कपड़ा पहनाएं। पौधारोपण करें। कर्बला के शहीदों की याद में महफ़िल सजाएं। अमनो अमान बरकरार रखने में प्रशासन की हरसंभव मदद करें। तमाम खुराफात से सख्ती के साथ बचें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap