Sat, 13 Jun 2026 08:23 AM

हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न।

संतकवीर नगर, उत्तर प्रदेश

हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में आज परीक्षा समिति की एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में महाविद्यालय में मंगलवार से प्रारम्भ हो रहे बी ए एल एल बी एवं एल एल बी की परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई। ज्ञात हो कि एच आर पी जी कालेज को में संतकबीर नगर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की बी ए एल एल बी एवं एल एल बी परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया हैं जहाँ मंगलवार से करीब एक हजार बच्चों की सेमेस्टर परीक्षाएं सम्पन्न होंगी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय नक़ल विहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा के दौरान मोबाइल, स्मार्टवाच एवं किसी भी तरह की इलेक्ट्रिक डिवाइस का महाविद्यालय परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर सघन चेकिंग के लिए महाविद्यालय के नियंतामण्डल की टीम गठित की गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षा हाल में आतंरिक सचल दल द्वारा समय समय पर सघन चेकिंग की जाएगी। कोई भी आवांछित सामग्री के साथ पकड़ा गया तो उसपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

परीक्षा के दौरान महाविद्यालय प्रांगण में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस अवसर पर प्रो प्रताप विजय कुमार, प्रो राजेश चन्द्र मिश्र, प्रो विजय राय, डॉ मनोज मिश्र, डॉ मनोज वर्मा आदि शिक्षक एवं परीक्षा समिति एवं नियंतामण्डल के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap