Tranding
Sat, 18 Apr 2026 03:10 PM
अपराध / Jul 13, 2023

समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से 200 किलो गांजा बरामद,चालक गिरफ्तार ।

भुवनेश्वर से पटना जा रहा था जप्त गांजा।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से पटना को जा रही एक ट्रक पर लदे 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में चालक को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम कुमार ने बताया कि आज देर शाम जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी से 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जप्त ट्रक हरियाणा का है तथा चालक नरेंद्र कुमार पिता बलजीत सिंह भी सोनीपत जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि जप्त वाहन का नंबर एच आर 69ई/9350 है, जो उड़ीसा प्रांत के भुवनेश्वर से चलकर पटना जा रहा था। उन्होंने बताया कि डोभी चेक पोस्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा उक्त गांजा जप्त किया गया है। जिसका मूल्य लाखों रुपया आंकी जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap