Tranding
Wed, 22 Apr 2026 12:52 AM
धार्मिक / Jul 09, 2023

तामेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक कर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया मेले का उद्घाटन।

तामेश्वरनाथ धाम के दर्शन मात्र से ही भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है-- सदर विधायक

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

पूर्वांचल के शिव भक्तों की आस्था का प्रतीक तामेश्वर नाथ धाम में श्रावण मास में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर भव्य उदघाटन किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद विधि विधान के साथ पूजन अर्चन भी किया। लाखों शिव भक्तों की आस्था के प्रतीक इस शिव लिंग पर मत्था टेकने के बाद विधायक ने कहा कि पूर्वांचल के कोने कोने मे बसने वाले शिव भक्तों की असीम आस्था बाबा तामेश्वर नाथ धाम मे स्थापित शिवलिंग से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि महाभारत कालीन इस शिवधाम के प्रति श्रद्धालुओं की बेहद आस्था रहीं है। जिसके चलते इस धरा का महत्व बढ़ जाता है। शिव की इस धरोहर को संजोना और संवारना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार भी लगातार इस धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में इस धाम को प्रदेश के पर्यटन के मानचित्र पर सुशोभित करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों मे भी इस धाम की विशेष महत्ता बताई गई है। तामेश्वर नाथ धाम में भगवान गौतम बुद्ध के मुंडन संस्कार का भी उल्लेख वर्णित है। जिले की इस अद्वितीय धरोहर को सजोने में किसी तरह की कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। विधायक अंकुर राज तिवारी ने मेला परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी खासा इंतजाम किया गया है।।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
71

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap