Tranding
Mon, 01 Jun 2026 04:51 PM
शिक्षा / Jun 27, 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग XI में भी चयन परिक्षण के आधार पर होगा नामांकन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के पत्र के आलोक में,जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग XI में भी नामांकन हेतु स्पष्ट निर्देश कीअनुशंसा की है।जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओ का नामांकन VI वर्ग में ही चयन परिक्षण के आधार पर C.B.S.C.के द्वारा आयोजित की जाती है। इसके अतिरिक्त वर्ग IX,X में भी रिक्तियां चयन प्रक्रिया के आधार पर भरी जाती है।अलग अलग समय पर अलगअलग बोर्ड द्वारा परिणाम निकाली जाती है,जिससेअनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसी का सामना करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति ने वर्ग IX में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से नामांकन एवं चयन हेतु जाँचआयोजन करने का निर्णय लिया है।इसके लिए आनलाईन पोर्टल के माध्यम से वर्ग XI के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है,जो नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट www.navodava.gov.in पर उपलब्ध है।चयन हेतु जाँच 22 जुलाई 202 को आयोजित होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा का लाभ ले सकेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि वे इच्छुकों से मिलकर इस चयन प्रक्रिया का विस्तार से चर्चा करते हुए लाभार्थी के बीच कार्य करेंगें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap