Tranding
Thu, 16 Apr 2026 07:14 PM

श्रम विभाग एवं यूनिसेफ उत्तर प्रदेश द्वारा बाल श्रम मुक्त वार्ड के लिए कानपुर के वार्ड मित्र अश्वनी पाल का किया सम्मान।

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनिल राजभर ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर कानपुर वार्ड 57 स्वराज नगर के वार्ड मित्र अश्वनी पाल को सम्मान किया।

अमित कुमार त्रिवेदी

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

बाल श्रम दिवस मे श्रम मुक्त घोषित किए गए वार्डों के वार्ड मित्रों को सम्मान कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया गया लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग एवं यूनिसेफ उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनिल राजभर व अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा बाल श्रम मुक्त वार्ड के वार्ड मित्रों को सम्मान किया गया।

 वही कानपुर नगर के वार्ड 57पनकी स्वराज नगर के वार्ड मित्र अश्वनी पाल को अपने वार्ड को श्रम मुक्त वार्ड करने के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अश्वनी पाल ने बताया कि लाचारी और गरीबी से परेशान होकर कई बच्चों को बचपन से ही बाल श्रम जैसी समस्या से जूझना पड़ता है बाल श्रम बच्चों के लिए अभिशाप बन गया है और इस दलदल से अपने वार्डो के बच्चों को बाहर निकालने के लिए विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे है 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को श्रम करवाने के बजाए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना व उनके माता-पिता को सरकारी सुविधाओं की जानकारी देखकर उनको सुविधाओं से लाभ दिलाना अपने इस वार्ड 57में हमारे द्वारा निरंतर चला आ रहा है इससे कई परिवार लाभान्वित हुए हैं इसी वजह से हमारा वार्ड बाल श्रम मुक्त वार्ड घोषित हुआ है वहीं उन्होंने कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी का भी धन्यवाद किया

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap