Tranding
Mon, 01 Jun 2026 04:50 PM
अपराध / Jun 16, 2023

बिजली के तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिजली का तार मोटर में जोड़ने के क्रम में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है,व्यक्ति की पहचान जिले के धनकुटवा गांव निवासी,सत्यम चौरसिया के 36 वर्षीय पुत्र,रमेश कुमार चौरसिया के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाददाता को पता चला है कि खेत में पानी पटाने के क्रम में मोटर का तार जोड़ने हेतु करंट लगने से मूर्छित होकर गिर गया,परिजनों के द्वारा उसे इलाज हेतु जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में लाया गया,जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल नाकाथाना प्रभारी, श्याम किशोर प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, मामले में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
187

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap