Tranding
Mon, 01 Jun 2026 03:36 PM
राजनीति / Jun 15, 2023

केंद्र के भाजपा शासित मोदी सरकार में मंहगाई, दलाली, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध महागठबंधन का एक दिवसीय धरना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

केंद्र के भाजपा शासित मोदी सरकार में,9 वर्षों से चली आ रही महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के विरोध में पूरे बिहार में,भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियों के महागठबंधन का एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया, इसके अंतर्गत इस जिला के भी विभिन्न प्रखंडों में एक दिवसीय धरना काआयोजन किया गया, जिसमें गठबंधन के सभी पार्टियों के पदाधिकारीगण,नेता, कार्यकर्ता,सदस्य भारी संख्या में शामिल होकर इस एकदिवसीय महागठबंधन के धरना प्रदर्शन को सफल बनाया।

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में,जदयू के अनिल झा,

विधानसभा प्रभारी,बबन कुशवाहा,विजय राउत,शंभु गुप्ता भगत पटेल,सहमतअली,कृष्णा पटेल,सुरैया सहाब,कॉंग्रेस के जिलाअध्यक्ष,भारत भुषण दुबे, उमेश पटेल,राजद के अमर यादव,प्रभु यादव,अमजद खां, माकपा के ओम प्रकाश क्रांति,के अलावा सैकड़ों महागठबंधन के जुझारूऔर क्रांतिकारी साथियों नेअपनी अपनी बातों को उपस्थित सदस्यों के बीच रखा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap