Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:10 PM

जिला जज के स्थानांतरण होने पर जिला विधिज्ञ संघ ने दी भावभीनी सम्मानपूर्वक विदाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जिला विधिज्ञ संघ के सभागार में आयोजित विदाई सम्मान समारोह मेंअधिवक्ताओं ने जिला जज, विजयआनंद तिवारी को भावभीनी विदाई दी। समारोह में संघ केअध्यक्ष,एगेंद्र कुमार मिश्र ने जिला जज को अंग वस्त्र प्रदान किया,साथ ही पुष्पगुच्छ सौप कर उनका सम्मान किया। उन्होंने जिला जज के कार्यकलापों की जमकर प्रशंसा की,साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान से गदगद हुए जिला जज ने कहा कि वे जहां भी रहेंगे जिला विधिक संघ के अधिवक्ताओं के कुशल और स्नेह भरा व्यवहार को हमेशा याद रखेंगे। इस सम्मान को पाने पर उन्होंने विधिज्ञ संघ का आभार जताया,वहीं सचिव, कुमार धीरेंद्र राजा जी को भी भावभीनी विदाई दी गई,इस दौरान जिला जज,विजय आनंद तिवारी ने संघ के नेताओं का जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का संघ बहुत ही अच्छा है, चुनाव पदाधिकारी,अजय कुमार दुबे ने नवनिर्वाचितअध्यक्ष,एगेंद्र कुमार मिश्र की जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap