Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:31 AM

पुराने विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोद गोद कर की हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के कदमवा गांव में एक पुराने विवाद को लेकर एक युवक को रात्रि के समय कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी,इसके बाद तीन गोलियों से भी भून दिया।

युवक के शरीर पर एक दर्जन से भी ज्यादा जगह पर चाकू से वार किया गया। मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कदमवा गांव निवासी,याकूब के 22 वर्षीय पुत्र,कमालुद्दीन उर्फ बुचाई के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतक के चाचा इमाम हुसैन ने बताया कि कमालुद्दीन रात खाना खाने के बाद सोने जा रहा था, इसी दौरान गांव के ही शाहनवाज नामक युवक जो अन्य लोगों के साथ आया और उसे बुलाकर घर से करीब100 मीटर की दूरी पर ले जाकर करीब आधे दर्जन लोगों ने इसे चाकू से गोद गोद कर सकते हत्या कर दी,इसके बाद उन लोगों ने तीन गोलियां भी दागी,जिससे कुमालुदिन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap