Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:58 PM

जयंती पर याद किए गए बाबूजी।

देश के विकास में जगजीवन राम का महत्वपूर्ण योगदान :चंद्रिका यादव

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेन्द्र आश्रम के सभागार में देश के स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व.जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत जगजीवन राम देश के स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व उपप्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रक्षा मंत्री के साथ देश की अर्हनिश सेवा किये। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई में छात्र जीवन से कूद कर आजादी की लड़ाई लड़ें। आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए। आजाद भारत में ये देश के रेल मंत्री, रक्षा मंत्री के अलावा उपप्रधानमंत्री बनकर देश के विकास में उत्कृष्ट कार्य किए। इन्होंने सिंचाई के लिए बिहार को सोन कैनाल बनाकर पश्चिमी बिहार को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बना दिए। उन्होंने रेल मंत्री के समय बिहार समेत देश के हर राज्य में रेलवे जाल बिछायें।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के साथ युगल किशोर सिंह,बावुलाल प्रसाद सिंह, मो. खैरूदीन, प्रदीप शर्मा, कमलेश चंद्रवंशी, बवलू शर्मा, डा. गगन मिश्रा,धर्मेंद्र निराला, शशिकांत सिंह, सतेंद्र यादव, उमेश पंडित, जितेन्द्र यादव, अर्जुन गुप्ता आदि शामिल हुए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap