Tranding
Tue, 21 Apr 2026 07:27 PM
धार्मिक / Apr 01, 2023

रोज़े की हालत में उल्टी आने से रोज़ा नहीं टूटेगा - उलमा किराम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्पलाइन नंबरों पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज़, रोज़ा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए। उलमा किराम ने क़ुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया। 

1. सवाल : क्या रोज़े की हालत में उल्टी आने से रोज़ा टूट जाता है? (अब्दुल्लाह, बड़े काजीपुर)

जवाब : नहीं, रोज़े की हालत में खुद ब खुद उल्टी आने से रोज़ा नहीं टूटता, अगर्चे मुंह भर हो या उससे भी ज्यादा। (मौलाना मोहम्मद अहमद)

2. सवाल : खरीदी हुई जमीन पर जकात है या नहीं? (गोल्डी, बड़गो)

जवाब : अगर रिहाइशी मकान के लिए खरीदा है तो उस पर जकात नहीं। अगर तिजारत (बिजनेस) की नियत से खरीदा है तो उस पर जकात फ़र्ज़ है (मुफ्ती अख़्तर)

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap