Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:14 PM
अपराध / Mar 29, 2023

नाबालिग लड़की का दुपट्टा से हाथ मुंह बांध कर दो युवकों ने किया रेप।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक नाबालिग लड़की उम्र 13 वर्ष को दो युवकों ने उसके ही दुपट्टा से हाथ मुंह बांधकर रात भर गेहूं के खेत में ले जाकर दोनों युवकों ने उसके साथ रेप किया,प्रातः समय किसी प्रकार नाबालिक लड़की गिरते पड़ते अपने घर पहुंचकर अपनी मां से सारी दास्तान सुनाई,इसके बाद पीड़िता की मां ने मानपुर थाना में जाकर गांव के ही 2 युवकों पर इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।मानपुर थानाअध्यक्ष,अजय कुमार चौधरी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेप करने वाले एक रेपिस्ट युवक,शमशादआलम,उम्र 19 वर्ष को पकड़ कर जेल भेज दिया। साथ ही दूसरे युवक की तलाशी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित लड़की को 164 के बयान हेतु बेतिया न्यायालय में भेज दिया गया है।

पीड़िता की मां ने संवाददाता को बताया कि गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था,जिसको देखने के लिए मेरे दोनों बेटे गए थे जिस को बुलाने के लिए मेरी लड़की जा रही थी,तभी अचानक रास्ते में ही गांव के दो युवक,एक शमशादआलम और दूसरा उसका दोस्त जो मुंह पर मास्क लगाए हुए था,उसकी पहचान नहीं हो सकी,उन दोनों ने जबरदस्ती पकड़कर रात भर गेहूं के खेत में ले जाकर मेरी नाबालिग बेटी साथ यौन शोषण किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
254

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap