Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:10 PM

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह का आयोजन।

-भारत जोड़ो पदयात्रा से घबराकर केंद्र सरकार ले रही है गलत फैसले: चंद्रिका

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शहर स्थित चौंक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया गया। 

    जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीको ग़लत मुकदमा में फंसाकर व सजायफ्ता कराकर आननफानन में संसद सदस्यता खत्म करवा दिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज़ गया जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संकल्प सत्याग्रह किया गया।इस सत्याग्रह में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकरीगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सेवा दल, युवा कांग्रेस एवं सम्मानित नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।विदित है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों पदयात्रा से अपार जनसमर्थन मिला है जिससे प्रधानमंत्री व भारत सरकार घबरा कर अनाप शनाप फैसला लेकर 

 राहुल गांधी को पदच्युत कर बाहवाही लूट रही है।बिपक्ष दल के सभी सम्मानित नेताओं को ग़लत ढंग से ईडी, सीबीआई के द्बारा तंग तबाही कर दमनकारी नीति अपना कर बिपक्ष को केंद्र सरकार मिटाना चाहती है। केंद्र सरकार का रबैया तानाशाह जैसा ब्यवहार हो रहा है। आजतक भाजपा के किसी बड़े नेताओं के पीछे न सीबीआई लगा और न ईडी। इससे ज्ञात होता है कि भाजपा सरकार एकतरफा कार्रवाई कराकर बिपक्ष को दबाना चाहती है।संकल्प सत्याग्रह जिलाध्यक्ष के द्वारा महात्मा गांधीके प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प सत्याग्रह शुरू किया गया। जो संध्या 04बजे के बाद सत्याग्रह समाप्त किया गया।

  जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज़ ही सुबह राजेन्द्र आश्रम के प्रांगण में पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री विहार सरकार पटना के गया जिले एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित नेता रणजीत सिंह के पार्थिव शरीर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा तिरंगा चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विदाई अंत्येष्टि हेतु विष्णु पद तक जाया गया।

 संकल्प सत्याग्रह में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव , सुमंत कुमार, डां.शशिशेखर सिंह, धर्मेंद्र निराला, मो. खैरूदीन, युगल किशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, जगदीश प्रसाद यादव,बिजय कुमार मिठु,रामप्रमोद सिंह, डा. गगन मिश्रा, मो. मुशा, सादुल्ला फारुकी,अजय सिंह इंटक, मोहम्मद गालीव, मिथलेश सिंह, शंभू शरण सिंह,मदन सिंह, केदार प्रसाद, लब्बी सिंह,धीरज वर्मा, विपिन सिंहा, विशाल कुमार, कुंदन कुमार, रिंकू सिंह,बावु भाई, मो. ताजुद्दीन, नबाव अली खान, मो. खान अली पूर्व विधायक, शशिकांत सिंहा, दामोदर गोस्वामी, कमलेश चंद्रवंशी शिवकुमार चौरसिया, रणजीत सिंह प्रखंड अध्यक्ष मानपुर, श्रवण पासवान, नारायण सिंह इंटक, सर्वेंद्र चौधरी, ओंकार यादव,बावुलाल प्रसाद सिंह,बैजू गुप्ता, बड़ा बावु, माधुरी गुप्ता, जितेन्द्र यादव सेवादल के अनेक साथियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap