Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:24 PM
धार्मिक / Mar 24, 2023

इबादतों वाले महीने का भरपूर फायदा उठाकर अल्लाह की रहमतों के हक़दार बनें - मुफ्ती-ए-शहर इज़हार मुकर्रम क़ासमी

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

माहे रमज़ान मुबारक की आमद-आमद है, अल्लाह की खास रहमतों और इनायतों का मौसम आ चुका है। मस्जिद नूर पटकापुर के इमाम व मुफ्ती ए शहर कानपुर मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी ने उक्त विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी 11 महीने की ग़फलत और लापरवाही के बावजूद अल्लाह तआला हम पर इस क़दर मेहरबान हैं कि उन्होंने रमजान का महीना हमारे लिये खास फरमाया है कि हम इस महीने में अपने साल भर के गुनाहों और गफलत पर अल्लाह से माफी मांग लें और नेकियों के रजिस्टर में खूब इज़ाफा कर लें। इस महीने में नफिल इबादतों को सवाब फर्ज़ के बराबर और फर्ज का सवाब 70 फर्जां़ के बराबर कर दिया जाता है। इस रहमत व बरकत और खास इबादतों के सीज़न वाले महीने का भरपूर फायदा उठाकर अल्लाह की रहमतों के हक़दार बनें। मुफ्ती साहब ने माहे रमज़ान की फज़ीलत, अज़मत, उसके एहतराम के सम्बन्ध से बुजुर्गाने दीन व अल्लाह वालों की जीवनी की रोशनी में बयान करते हुए रमज़ान, रोज़़ा और ज़कात, फित्रा आदि से सम्बन्धित मसले मसायल की जानकारी हासिल करके इस रमज़ान को भरपूर वसूल करने की कोशिश करें और नेकियों के रजिस्टर में खूब इज़ाफा करने की अपील की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap