Tranding
Wed, 03 Jun 2026 01:43 PM
खेल / Mar 17, 2024

बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन विजेताओं को ट्रॉफी प्रमाण पत्र दे का सम्मानित किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 मार्च दिन रविवार को ग्रीन पार्क सिविल लाइंस में आयोजित की गई । कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया और lसमापन मुख्य अतिथि गेंजेस क्लब अध्यक्ष विजय कपूर द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया l विधायक अमिताभ बाजपेई और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए l 180 प्रतिभागी ने प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाय। चैंपियनशिप 2 भाग में खेली गई । एक भाग 25 से 50 आयु वर्ग जिसके विजेता साकेत रुंगटा,तुषार गुप्ता रहे और 50 से 75 आयु वर्ग के विजेता पंकज दोषी रविंद्र जायसवाल विजेता रहेl महिला वर्ग से रसिक अग्रवाल और निधि कनोडिया विजेता रही बैडमिंटन चैंपियनशिप में शहर के सभी व्यापारी भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गया l कार्यक्रम संयोजक संदीप जैन और ईश्वर वर्मा द्वारा किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, मुकुंद मिश्रा,कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता,रामेश्वर गुप्ता लाल भैया,विजय पंडित, मणिकांत जैन, नीरज दिक्षित,टीकमचंद सेठिया राकेश सिंह ,विराट गुप्ता,राजेश गुप्ता(पुरुषोत्तम ज्वैलर),दीपक अग्रवाल ( लगन सारी), अमित जैन,सीता राम,प्रताप,विजय गुप्ता, हिमांशु पाल, मनोज गुप्ता महेंद्र गुप्ता,ओमर, देवेश, मृदुल ,दिनेश और सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap