Tranding
Sat, 30 May 2026 06:26 PM

दबंगों ने लोहे के रड व चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल,इलाज हेतु भर्ती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

मनुआपुलओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगापट्टी रतवल रोड स्थित,आलोक भारती स्कूल के देर रात बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति को रड और चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया,जख्मी को इलाज के लिए बेतिया सदरअस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि साक्टोला निवासी,मंटू शाह ने अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर अचानक रड और चाकू से हमला कर दिया,आंख के पास चाकू से गोद दिया,इसके कारण पूरा गाल कट गया है। घायल व्यक्ति की पहचान,मनुआपुल थाना क्षेत्र के लपटही कोइरी टोला गांव के ध्रुव भगत के पुत्र राजेश भगत,उम्र 40 के रूप में हुई है। घायल राजेश भगत की पत्नी,प्रतिमा देवी ने बताया कि योगापट्टी बाजार किसी काम से गए थे,देर रात लौटने के क्रम में इस तरह की घटना हुई है। अस्पताल के नाका प्रभारी,श्याम किशोर प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि रोगी को सी4 ब्लॉक में भर्ती करा दिया गया है,जहां इलाज जारी है,इस घटना के पीड़ित का बयान दर्ज कर उचित कार्यवाही हेतु थाना को भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap