Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:09 PM

लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव तथा 8 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर फोटो प्रदर्शनी का कल होगा शुभारंभ।

तिरहुत प्रमंडल आयुक्त गोपाल मीणा करेंगे फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट। मुजफ्फरपुर, बिहार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सीतामढ़ी द्वारा मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में 21 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव तथा 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि एल एस कॉलेज में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन तिरहुत प्रमंडल आयुक्त गोपाल मीणा करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एनसीसी, मुजफ्फरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय पिल्लई, एल एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) ओम प्रकाश राय, सैनिक भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर के निदेशक कर्नल बॉबी जसरूतिया तथा आरबीबीएम, कॉलेज की प्राचार्या ममता रानी शामिल होंगे। साथ ही सीबीसी, सीतामढ़ी के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्यास अख्तर, सीबीसी, पटना के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नवल किशोर झा, गुरजीत सिन्हा और ज्ञान प्रकाश भी मौजूद रहेंगे।

श्री जावेद ने कहा कि 21 मार्च को एल एस कॉलेज के एनसीसी के कैडेट्स और आरबीबीएम की छात्रों के साथ एक जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पूर्व प्री-पब्लिसिटी के तौर पर आज मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय के छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को 21 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रर्दशनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विशेष रूप से बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जायेगी। साथ ही इसमें केंद्र सरकार की 8 साल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़ी हुई जानकारी भी होगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap