Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:58 PM
धार्मिक / Mar 07, 2023

जमात इस्लामी हिंद बेतिया शाखा के अमीर की अध्यक्षता में, फॉलोअप प्रोग्राम का हुआ आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

त्रैमासिक कार्यक्रम के अंतर्गत रुजूल कुरान के 75 वर्ष जमात इस्लामी हिंद की 75 वीं वर्षगांठ की किए गए कार्यों की परिचय कार्यक्रम के तहत1मार्च 2023, बुधवार को महाकाली बाल कृष्ण भाग के दरमियान मोहम्मद रफी साहब सेवानिवृत्त प्रा शिक्षक के निवास पर एक कार्यक्रम स्थानीय अमीर हजरत मौलाना हसन अभियान अजीत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अध्यक्ष की परिचय प्रोग्राम व उद्घाटन शब्द के बाद डॉक्टरअब्दुल करीम,सदस्य ने कुरान का पाठ दिया, इसके बाद मोहम्मद दर्जी सदस्य ने जमात इस्लामी हिंद की 75 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों की पूर्ण रूप से पेश किया,इसके बाद एस आई ओ के स्थानीय अध्यक्ष फरहान अख्तर ने एसआई को की कार्यक्रमों की परिचय कराया,इसके बाद आजकल के हालात में मुस्लिम समुदाय की जिम्मेदारियों पर प्रोफेसर मोहसिन आलम ने बहुत ही प्रभावकारी भाषण दी,अंत में फहीम हैदर नदवी ने रूजूउल कुरान की अहमियत और मुसलमानों की जिम्मेदारियां के संबंध में बहुत ही लाभकारी भाषण दी।स्थानीय अमीर की समापन की और दुआ के प्रोग्राम के बाद कार्यक्रम का अंत किया गया इस कार्यक्रम में है 30 सदस्य सम्मिलित हुए,इसके बाद जमात इस्लामी हिंद क्या है क्या नहीं, शहादत हक,75 साला जमात इस्लामी हिंद का फोल्डर, बुकलेट,लीफलेट का वितरण किया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय दरगाह मस्जिद में जमात ए इस्लामी हिंद के सदस्य फहीम हैदर नदवी ने रूजूऊल कुरआन के शीर्षक से संबोधित किया।साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को कुरान से संबंध जोड़ने पर बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए आखिरत की यादद्दहानी कराई,उन्होंने आगे कहा कि परिवार के सभी लोगों को कुरआन पढ़ने की नसीहत की

जिससे आने वाली पीढ़ी अपने माता-पिता/गार्जियन की प्रतिष्ठा बरकरार रख सकें। मुसलमानों का किरदार ऐसा होना चाहिए कि दूसरे गैर मुस्लिम लोग भी इस्लाम में खुशी खुशी आने के इच्छा व्यक्त कर सकें। इस आयोजन में लगभग 500 लोगों को कुरान से जुड़ने के प्रोग्राम के तहत निमंत्रण देने का काम किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap