Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:35 PM

किसानों की समस्याओं को लेकर मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल।

राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय लोकदल कानपुर मंडल द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से भेजा गया प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व  विनोद यादव मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल कर रहे थे ज्ञापन मुख्यमंत्री 

उ0प्र0 सरकार वर्तमान सत्र में 4 महीने गन्ना मिलों को चलते हो गये है किन्तु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुयी। किसान एकलौता ऐसा उत्पादक है जिसको अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का भी अधिकार नहीं है। अपने खून पसीने से सींची हुयी फसल को मिल मालिकों को देता जाता है लेकिन उसको यही नहीं पता होता है कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा। 

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा सवा माह से किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे प्रदेश से 4 लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेश अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषणा कराये जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गयी है जिससे गन्ना किसानों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है। यदि शीघ्र ही जनमानस की समस्याओं का समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार हो गई! सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्याय विनोदयादव मंडल अध्यक्ष  डॉ.विजय जिलाध्यक्ष शंकर लाल ,नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान डॉ. सुहेल चौधरी इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap