Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:53 AM

घर का ताला काटकर नगदी व आभूषण की हुई चोरी का मामला हुआ उजागर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय नगर के एक बंद घर के ताला तोड़कर नगद समेत लाखों का आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। नगर के वार्ड संख्या 7 स्थित एक पुरानी मकान में रात्रि के समय चोरों ने नगद, गहना,चांदी के सिक्के चुरा कर फरार हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है,गृहस्वामी ने संवाददाता को बताया कि घर के दरवाजे पर लगे ताला को काटकरअंदर घुसकर,अलमारी को तोड़कर नगद,जेवरात की चोरी की गई है। गृहस्वामी ने थाना पहुंचकर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है,थाना प्रभारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।थानाअध्यक्ष,मनीष कुमार ने संवाददाता को बताया कि गृहस्वामी अपने पत्नी का आंख के ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली गए हुए हैं,इस बीच चोरों को इस बात की भनक लग गई, और उसी रात्रि के समय चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर ₹ 1.5 लाख नगद और लगभग 26 लाख रुपए आभूषण और और 10-12 चांदी का सिक्का को चोरों ने उड़ा दिया है। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखकर गृहस्वामी को इसकी सूचना पड़ोसियों ने दूरभाष पर दी।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap