Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:07 AM
धार्मिक / Jan 31, 2023

स्वीडन सरकार पवित्र कुरान का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे - मौलाना जियाउल मुस्तफा निजामी

पवित्र कुरान का अपमान असहनीय। 

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।

पश्चिम के लोगों द्वारा पवित्र कुरान का अपमान और पवित्र पैगंबर (सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम) का अपमान जारी है।

 इससे पहले फ्रांस के अखबार चार्ली हेब्डो, डेनमार्क और हॉलैंड ने भी पैग़म्बरे इस्लाम की महिमा का अपमान किया था, जिससे पूरे मुस्लिम जगत में भारी आक्रोश था।

 स्वीडन में कुरान के अपमान से मुसलमान बहुत आहत हैं।

 मौलाना जियाउल मुस्तफा निजामी महासचिव आल इंडिया बज्मे निजामी ने दिल्ली में स्वीडिश राजदूत श्री क्लास मुलेन को एक ज्ञापन भेजकर स्वीडन में पवित्र कुरान के अपमान पर रोष व्यक्त किया है।

 उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नफरत फैलाने के मकसद से स्वीडन में मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का नापाक प्रयास किया गया है. मुसलमान पवित्र कुरान और मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के सम्मान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

 स्वीडिश सरकार को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा पूरी दुनिया के मुसलमान स्वीडन के खिलाफ उठ खड़े होंगे और स्वीडिश दूतावास को घेर लेंगे। मुस्लिम देश स्वीडन के साथ सभी राजनयिक संबंध समाप्त कर देंगे।

भारत सरकार स्वीडिश सरकार से बात करें यदि भारत सरकार स्वीडिश सरकार को यह संदेश देती है, तो यह भारतीय मुसलमानों के लिए स्वागत योग्य बात होगी।

Karunakar Ram Tripathi
195

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap