Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:04 AM
अपराध / Jan 28, 2023

सड़क हादसे में बाराचट्टी के दो युवक घायल।

 झारखंड के एक युवक की भी हुई है मौत।


 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 


गया, बिहार।


जिले के झारखंड सीमा क्षेत्र में हुई क्रिकेट खेलने गए युवकों की टीम में हुई एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है ,जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायल युवक जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगवती गांव के रहने वाले हैं। जबकि मृतक युवक झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव का रहने वाला है ,जो भगवती गांव में ही रिश्तेदार के यहां रहता था ।प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि भगवती गांव के हंटरगंज के नागर गांव के निकट हुए डोभी -चतरा मार्ग पर सड़क हादसे में मनीष त्रिपाठी नामक एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है तथा दो अन्य युवक सोनू त्रिपाठी एवं रोहित कुमार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वे सभी एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे कि संतुलन खो देने के कारण बाइक पेड़ से जा टकराई। जिसमें मनीष त्रिपाठी नामक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जिसे हंटरगंज की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कारवाई किया जा रहा है। इधर जख्मी युवक बाराचट्टी स्थित पीएसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर किया गया है। इस घटना के बाद भगवती गांव में कोहराम मचा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap