Tranding
Mon, 01 Jun 2026 05:14 PM

गरीब,जरुरतमंद,बेसहारा लोगों के बीच कंबल व हाइजिन किट का हुआ वितरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार।

भीषण ठंड को देखते हुए,जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेतिया की ओर से जरुरतमंद,गरीब,बेसहर लोगों के बीच रेड क्रॉस भवन बेतिया में 145 कंबल,हाईजीन कीट आदि का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस के चेयरमैन, सैयदअब्दुल मजीद व सचिव डाॅ.जगमोहन कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस भीषण ठंड में वितरण हेतु राज्य शाखा,पटना से प्राप्त राहत सामग्री का वितरण, जरुरतमंदों,गरीबों,असहायों में किया गया।इस भीषण ठंड से मानवता पीड़ित है। मानवता की सेवा हमारा ध्येय है। मौके पर उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य, सुरैयाशहाब,सैयदशकीलअहमद, सूर्यकांत मिश्र,आजीवन सदस्य, बिहारी लाल प्रसाद उर्फ लाल दरोगा महतो,डॉ.देवीलाल यादव, जगदेव प्रसाद,पिंकी देवी,क्षितिज व्यास,अरुण कु.बरनवाल,राज कुमार,गंगा सागर,दिनेश चौधरी, अनिल कुमार,आदित्य कुमार, स्वयंसेवक,रोहित कुमार,समीर खान,कर्मी अजय राउत आदि का वितरण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान रहा। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले लाभुकों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
172

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap