Tranding
Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM
अपराध / Jun 19, 2026

दोन नहर में डूबने से 46 वर्षीय वीरायादव की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

रामनगर प्रखंडअंतर्गत स्थित चिउटाहां थाना क्षेत्र के शेरहवा दोन नहर में डूबने से चेउठाहवा निवासी 46 वर्षीय बीरा यादव की मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिलने पर,

घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया,जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव को 

परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया मौत का कारण नहर में डूबना लग रहा है।नहर में कैसे डूबे इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहींआया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ग्रामीणों के हवाले से पता चला है कि सुबह शौच के लिए जाने के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा, जिससे वे नहर में गिरकर डुब गए। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि इनका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। नहर में डूब कर मरने का,पैर फिसलने,नहाने के दौरान मृत्यु मामले में अधिकतर घटनाएं सामने आ रही है,मगर इसका प्रशासनिक स्तर पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap