Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:57 PM

शादी की नीयत से 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक ने कियाअपहरण, प्राथमिकी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बलथर थाना क्षेत्र के गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ है,आरोपी गांव के ही एक युवक ने शादी के नियत से किशोरी को बहला फुसलाकरअपहरण किया है। इस संबंध में किशोरी की पिता के बयान पर बलथर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है,इसमें एकअज्ञात व्यक्ति को भी सहआरोपी बनाया गया है।संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,यह घटना गांव में ही घटी है। किशोरी अचानकअपने घर से लापता हो गई,पर काफी देर तक इंतजार कियाऔर जब वह वापस नहीं लौटी तो आसपास रिश्तेदारों ने यहां खोजबीन शुरू की गई, 2 दिनों तक लगातार तलाश के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला,इसके बाद पिता ने बलथर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी के पिता ने संवाददाता को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को गांव के युवक ईसमाइल गद्दी के साथ संदिग्धअवस्था में बातचीत करते हुए देखा था,उस समय उन्होंने इस्माइल को फटकार लगाई थी,साथ में भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी थी, पिता का आरोप है कि उसी रंजिशऔर पूर्व नियोजितशाजिश के तहत इस्माइल गद्दी नेअपने एक अन्य साथी की मदद से उनकी नाबालिक बेटी काअपहरण कर लिया।बलथर थाना अध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। किशोरी को ढूंढने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है,जल्द से जल्द बरामद कर लिया जाएगा,इसके साथ हीआरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap